फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: विदेश से लौटे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, नई दिल्ली में प्रियंका गांधी से की मुलाकात

Mon, 19 Dec 2022 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चन्नी ने उस समय चुप्पी तोड़ी जब पंजाब की आप सरकार ने उन पर मुख्यमंत्री रहते गलत फाइलों को पास करने का आरोप लगाया। तब यह भी कहा गया कि चन्नी के पंजाब लौटते ही पूछताछ की जाएगी क्योंकि फिलहाल चन्नी कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विदेश से लौटे चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आठ महीने विदेश में रहने के बाद सोमवार को पंजाब लौट आए हैं। चन्नी अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने विदेश गए थे। सोमवार को नई दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उन्हें हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही चन्नी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की। इसको उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी और स्वयं भी दो सीटों में करारी हार के बाद चन्नी राजनीति से दूरी बनाते हुए विदेश चले गए और प्रदेश की सियासत को लेकर उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध ली थी। उनकी इस चुप्पी का आलम यह रहा कि विदेश प्रवास के दौरान वह किस देश में हैं, इसे लेकर भी पंजाब में कयास लगाए जाते रहे। उनके कभी कनाडा, अमेरिका तो कभी यूरोप के किसी अन्य देश में होने की बात कही जाने लगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा था कि चन्नी के बारे में कुछ पता नहीं लगा, हालांकि ऐसी कई बातें हैं जिनके बारे में उनसे पूछना-जानना जरूरी है।

इसके बाद चन्नी ने उस समय चुप्पी तोड़ी जब पंजाब की आप सरकार ने उन पर मुख्यमंत्री रहते गलत फाइलों को पास करने का आरोप लगाया। तब यह भी कहा गया कि चन्नी के पंजाब लौटते ही पूछताछ की जाएगी क्योंकि फिलहाल चन्नी कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल रही। तब चन्नी ने विदेश से अपने मोबाइल नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि उनका मोबाइल फोन 24 घंटे खुला रहता है और उनसे किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चन्नी ने गलत फाइलों के बारे में आरोपों की भी खंडन करते हुए दावा किया कि उनके पास सभी कार्यों का रिकॉर्ड मौजूद है। गौरतलब है कि आप सरकार ने चन्नी के कार्यकाल के दौरान पास की गईं कई फाइलों पर रोक लगा दी है, जिससे चन्नी द्वारा शुरू कराए गए कई प्रोजेक्ट रुक गए हैं। अब चन्नी के पंजाब लौटने के बाद माना जा रहा है कि राज्य सरकार विवादित फाइलों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है।

चमकौर साहिब में कल माथा टेकेंगे चन्नी
जानकारी के अनुसार चन्नी 21 दिसंबर को श्री चमकौर साहिब में माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद संभावना है कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में दस दिन के प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल हों। फिलहाल पंजाब में कांग्रेस पार्टी में उनकी भूमिका और सक्रियता पर सबकी नजरें टिकीं हैं। 

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को उस समय प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था, जब 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए मात्र तीन माह का समय भी बाकी थी। कांग्रेस ने चन्नी के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। उसके बाद चन्नी ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के साथ कोई बैठक नहीं की और विदेश चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें