फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब एफसी ने एफसी गोवा को 1-1 से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन सुपर लीग 2025-26 के गेमवीक-5 के अंतिम मुकाबले में पंजाब एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत एफसी गोवा को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। सोमवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने लगभग पूरा दूसरा हाफ दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी हार नहीं मानी और एक अहम अंक हासिल किया।
विज्ञापन

इस नतीजे के साथ एफसी गोवा की अपराजेय लय जारी रही और टीम नौ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई जबकि पंजाब एफसी पांच अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। गोवा के मिडफील्डर डेजान द्राज़िच को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले की शुरुआत में पंजाब एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया और विंग्स से लगातार दबाव बनाया। 15वें मिनट में दानी रामिरेज़ के कॉर्नर पर मोहम्मद उवैस का हेडर गोवा के गोलकीपर ऋतिक तिवारी ने पकड़ लिया। पंजाब का दबाव 27वें मिनट में गोल में बदल गया। मंगलेन्थांग किपगेन की सटीक थ्रू बॉल पर नसुंगुसी जूनियर एफियोंग ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधे टॉप कॉर्नर में जा लगा। इस गोल के साथ पंजाब ने 1-0 की बढ़त बना ली। पहले हाफ के अंत तक पंजाब ने बढ़त बनाए रखी।
दूसरे हाफ की शुरुआत में मैच ने नाटकीय मोड़ ले लिया। खेल शुरू होने के तीन मिनट बाद ही पंजाब के गोलस्कोरर एफियोंग को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम दस खिलाड़ियों तक सिमट गई। संख्या में बढ़त का फायदा उठाते हुए एफसी गोवा ने 53वें मिनट में बराबरी कर ली। ब्रिसन फर्नांडिस के पास पर डेजान द्राज़िच ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को निचले कोने में पहुंचा दिया और स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद गोवा ने लगातार हमले किए लेकिन पंजाब की मजबूत रक्षा और गोलकीपर अर्शदीप सिंह के शानदार बचाव के सामने सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इंजरी टाइम में ब्रिसन फर्नांडिस के शॉट को अर्शदीप ने सुरक्षित पकड़ लिया। दस खिलाड़ियों के साथ लंबे समय तक दबाव झेलने के बावजूद पंजाब एफसी ने अनुशासित खेल दिखाते हुए मुकाबला 1-1 से ड्रॉ कर एक महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें