फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अध्यादेश पर बवाल: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर के सामने जहर खाने वाले किसान की मौत

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बादल (मुक्तसर)
विज्ञापन
किसान ने निगली सल्फास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल निवास के समक्ष धरना दे रहे एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पंजाब के किसान आंदोलनरत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास के समक्ष पिछले तीन दिन से किसान जत्थेबंदियां पक्का धरना लगाकर बैठी हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे मानसा जिले के गांव अक्कांवाली के 55 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह अचानक सल्फास की गोलियां निगल लीं। इससे उनकी हालत खराब होने लगी और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। मोर्चे पर बैठे किसानों ने उन्हें बादल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया। जहां शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी मौत हो गई।

भाकियू पंजाब के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रीतम सिंह गुरुवार को चिंतित लग रहे थे और रात में बिल्कुल सोए नहीं थे। भाकियू नेता ने कहा कि उनकी यूनियन ने अपना किसान साथी खो दिया। अब वह इस मुद्दे पर जरा भी पीछे नहीं हटने वाले हैं। चाहे उन्हें इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें