फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा ने कहा- अभी अकाली दल एनडीए का हिस्सा, कल क्या होगा पता नहीं

Sat, 19 Sep 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • भाजपा की कोर कमेटी बैठक में बोले पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा
  • कृषि अध्यादेश किसानों के हित में, गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हरसिमरत कौर बादल के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद सूबे में बदले सियासी हालात और गठबंधन के मुद्दे पर शुक्रवार को पंजाब भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। बैठक में भाजपा नेताओं की राय थी कि अब अकाली दल को तय करना है कि वह गठबंधन में रहेगा या नहीं। उधर, शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी ने फैसला किया है कि एनडीए सरकार से समर्थन वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


  भाजपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों के हितों की रक्षा करने वाले हैं। भाजपा किसानों के जीवन में बेहतर बदलाव लाने के उद्देश्य से कृषि अध्यादेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना दुखद है। लेकिन इस मामले में भारतीय जनता पार्टी कुछ नहीं कर सकती।

अब यह अकाली दल को तय करना है कि वह गठबंधन में रहेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि  सूबे के किसानों तक अध्यादेशों के संबंध में सही जानकारी नहीं पहुंच पायी है। इसी कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर किसानों को अध्यादेशों के हर पहलू  से अवगत कराएंगे ताकि उनको पता चल जाए कि इनसे उन्हें कितना लाभ होगा। 
विज्ञापन


जिला प्रधानों के साथ बैठक की
कोर कमेटी की बैठक के बाद देर शाम जिला प्रधानों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला प्रधानों से हरसिमरत के इस्तीफे के बाद बदले राजनीतिक हालात की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रधानों को हिदायत दी कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर अध्यादेशों को लेकर किसानों की गलतफहमी दूर करें ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें