फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलानः अन्ना हजारे के साथ आंदोलन में उतरे पंजाब के किसान, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Thu, 31 Jan 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अन्ना हजारे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकपाल और किसानों की मांगों को लेकर अन्ना हजारे ने रालेगण सिद्धी में आमरण अनशन शुरू की। वहीं, पंजाब के किसानों ने भी उनके साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन-सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह लल्लियां और अन्ना के सहयोगी करणवीर सिंह ने सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में मरण व्रत शुरू कर दिया। जोकि मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


पंजाब भर से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कारों पर किसान सुबह मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे। फिर शाम करीब चार बजे वे सेक्टर- 25 रैली ग्राउंड आ गए। मोहाली की ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों ने अगुवाई कर उन्हें मैक्स अस्पताल तक पहुंचाया। वहां से चंडीगढ़ पुलिस की बस आगे लग गई। किसानों ने पहले ही यूटी प्रशासन से आंदोलन की इजाजत ले ली थी। 

भाकियू-सिद्धूपुर के अलावा दोआबा संघर्ष कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह राय, माझा संघर्ष कमेटी के प्रधान बलदेव सिरसा की अगुवाई में भी किसान पहुंचे हैं। भाकियू-सिद्धूपुर के मेहर सिंह ने कहा कि गुरुवार से धरना स्थल पर ही लंगर का प्रबंध शुरू कर दिया जाएगा। मोहाली, रोपड़, राजपुरा जैसे आसपास के इलाकों के गांवों का दौरा किया जाएगा। किसानों को लामबंद करने के साथ-साथ दूध, सब्जी का प्रबंध भी किया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों की मांगें
किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को पूरी तरह लागू किया जाए। किसानों का सारा कर्ज माफ हो। फल, सब्जी, दूध को भी स्वामीनाथन के दायरे में लाकर एमएसपी तय हो, मंडीकरण का इंतजाम हो। छोटे किसानों को न्यूनतम आय और पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें