Punjab : पंजाब में अब तक करीब 90 हजार मृत लोगों के परिजन पेंशन का लाभ लेते रहे। आप सरकार द्वारा पेंशन को लेकर करवाए गए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सरकार ने ऐसे बोगस लाभार्थियों की पेंशन रोककर 13.53 करोड़ रुपये प्रतिमाह की बचत की है।
पंजाब में अब तक करीब 90 हजार मृत लोगों के परिजन पेंशन का लाभ लेते रहे। आप सरकार द्वारा पेंशन को लेकर करवाए गए सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सरकार ने ऐसे बोगस लाभार्थियों की पेंशन रोककर 13.53 करोड़ रुपये प्रतिमाह की बचत की है।
विज्ञापन
यह पेंशन बुजुर्गों, विधवाओं, आश्रित बच्चों और दिव्यांगों के खाते में जा रही थी। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर के आदेश पर हुए सर्वेक्षण से 90,248 लाभार्थियों की पहचान की गई है। इनकी पेंशन रोककर प्रति माह सरकार को 13.53 करोड़ की बचत होगी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब के 30.46 लाख लाभार्थियों का सर्वेक्षण करवाया गया है। इसके पूरा होने पर 90,248 मृतक लाभार्थियों की पहचान हुई है, जिनके खाते में सरकार की ओर से सालाना 162.36 करोड़ जा रहे थे। अब इस राजस्व की बचत होगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस राशि से अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी। लाभार्थियों को पेंशन की अदायगी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम लागू की जाएगी। बैंक द्वारा तैनात बिजनेस कॉरेसपोंडेंस द्वारा लाभार्थियों को पेंशन वितरित की जाएगी। योजना को लागू करने के लिए पहले दो पायलट प्रोजेक्ट जिला संगरूर और श्री मुक्तसर साहिब में शुरू किए जाएंगे। इसको लेकर बैंकों के साथ तालमेल किया जा रहा है।