फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: कनाडा के NRI से संपर्क के लिए कैप्टन होंगे हाईटेक

Wed, 27 Apr 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक सिख संस्था की ओर से कनाडा अदालत में याचिका दायर करने के बाद कांग्रेस ने रणनीति में बदलाव किया है। अब पार्टी अपना कनाडा दौरा जारी रखेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह टोरंटो, वैंकुवर व अन्य शहरों में होने वाले कार्यक्रमों को खुद कानूनी विवाद निपटने केबाद संबोधित करेंगे। बाकी कार्यक्रमों में कैप्टन स्काइप के जरिए एनआरआईज से रू-ब-रू होंगे। पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस की शिकायत के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने को वहां वकीलों की सेवाएं ली हैं।
विज्ञापन


कनाडा के कार्यक्रम केइंचार्ज और विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रम पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक ही होंगे। कैप्टन कनाडा में रहने वाले पंजाबियों को स्काइप के जरिए संबोधित करेंगे। पार्टी कनाडा बॉर्डर केपास अमेरिका में भी एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी ताकि लोग कैप्टन से निजी तौर पर भी मिल सकें। उन्होंने दावा किया कि कैप्टन केदौरे को लेकर कनाडा के पंजाबी समाज केबीच त्यौहार जैसा माहौल है।

हालांकि, कैप्टन के न आने के कारण वे थोड़े मायूस जरूर हैं, लेकिन स्काइप के जरिए हुई एक बैठक को लेकर खुश भी हैं। राणा गुरजीत ने स्पष्ट किया कि कनाडा दौरा रद्द नहीं किया गया है। सिर्फ इसमें बदलाव किया गया है, कैप्टन जल्द कनाडा जाएंगे। भारत विरोधी ताकतों ने आम आदमी पार्टी की मदद करने को कानूनी अड़चनें खड़ी की हैं, लेकिन कैप्टन ने हालात बिगाड़ने के बजाय मामला सुलझाने को तरजीह दी है। अदालत में एसएफजे को जवाब देने केलिए वकील हायर किए गए हैं। यह शिकायत रद्द कर दी जाएगी, क्योंकि इसका कोई आधार नहीं है। राणा गुरजीत ने कहा कि जिस नेता ने पंजाबियों के हितों की रक्षा को अपना सियासी करियर दांव पर लगा दिया, उस पर ऐसे आरोप लगाना गलत है।
विज्ञापन


एसएफजे ने दायर की थी याचिका
अमेरिकी संस्था सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा की अदालत में याचिका दायर कर कैप्टन अमरिंदर की गिरफ्तारी की मांग की थी। संस्था का कहना था कि कैप्टन ने सीएम रहते हुए उन पुलिस अधिकारियों को प्रमोट किया, जिन्होंने आतंकवाद के दौर में कनाडा में रहने वाले सिखों पर पंजाब में कहर ढाया था। इसी संस्था की याचिका पर कैप्टन की कनाडा में होने वाली रैलियां रद्द हो चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें