पंजाब में चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा ड्रग्स का चलन सामने आता रहा है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि पंजाब कई राज्यों की सीमा और अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है। पंजाब की अधिकतम सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं, सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां चुनावी माहौल के बीच बीएसएफ की भी मदद ली जाती है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के तहत राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब में चौकसी बढ़ा दी है। आयोग की सभी टीमें 24 घंटे अलर्ट पर है और गत 1 मार्च को आचार संहिता लागू होने से अब तक बीते 46 दिन के दौरान आयोग ने 280.81 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त करने के साथ ही 5.13 करोड़ की नकदी व 14.40 करोड़ की शराब समेत कुल 311.84 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।
विज्ञापन
19 अप्रैल को देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान होना है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू होने से पहले देशभर के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी। आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में अब तक 280.81 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी है।
पंजाब में चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा ड्रग्स का चलन सामने आता रहा है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि पंजाब कई राज्यों की सीमा और अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है। पंजाब की अधिकतम सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं, सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां चुनावी माहौल के बीच बीएसएफ की भी मदद ली जाती है। बॉर्डर पर आए दिन पड़ोसी देश पाकिस्तान से ड्रोन व अन्य तरीकों के जरिये भारत में करोड़ों रुपये की ड्रग्स पहुंचाई जाती है, जिस पर बीएसएफ नजर रखकर इन गतिविधियों पर अंकुश लगा रही है।
विज्ञापन
सी-विजिल एप पर अब तक 929 शिकायतें आईं
चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर अब तक 929 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें 649 सही पाई गईं और उन पर कार्रवाई की गई है। आयोग के अनुसार, कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि इनमें ज्यादा राजनीतिक दलों द्वारा अपने बैनर व पोस्टर लगाए जाने, प्रचार व प्रसार संबंधित, रैली या जनसभा की मंजूरी न लिए जाने और इसके अलावा कई कैंडिडेट्स की ओर से नियमों का उल्लंघन किए जाने पर शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं।
आचार संहिता के दौरान पंजाब में जब्त सामग्री
सामग्री कीमत (करोड़ में)
नकदी 5.13
शराब 14.40
ड्रग्स 280.81