फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, तीन मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

Tue, 16 Apr 2024 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी की तरफ से नौ सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। अब जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर से प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। 
विज्ञापन
पवन टीनू, अशोक पराशर, शैरी कलसी और जगदीप काका बराड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है। पहले भी आप अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप की तरफ से प्रदेश में सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर से सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने भी इसी सीट से उनको उम्मीदवार बना दिया है। पूर्व अकाली विधायक पवन टीनू रविवार को आप में शामिल हुए थे। टिकट मिलते ही टीनू निर्मल कुटिया सीचेवाल पहुंचे और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल से आशीर्वाद लिया। गुरदासपुर से पार्टी ने अपने विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को प्रत्याशी बनाया है।

फिरोजपुर से काका बराड़ मैदान में 
फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा है। वे मुक्तसर साहिब से विधायक हैं। काका बराड़ ने राजनीति की शुरुआत 2002 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर काउंसिल चुनाव लड़ते हुए की थी और वे अपना पहला चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। 2007 में उन्होंने शिअद की ओर दूसरा नगर काउंसिल चुनाव लड़ा और जीत गए। 2012 में वे आप में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2017 में आप की टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनका मुकाबला शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के साथ था, मगर वे ये चुनाव हार गए। 
विज्ञापन


2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फिर से जगदीप सिंह काका बराड़ को आप की सीट से चुनाव मैदान में उतारा और इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रोजी बरकंदी को हराते हुए विधायक की कुर्सी पर कब्जा किया था। काका बराड़ किसान परिवार से संबंधित हैं।

लुधियाना में हिंदू चेहरे पर दांव
लुधियाना से पार्टी ने हिंदू चेहरे अशोक पराशर पप्पी को टिकट दिया है। अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के हलका सेंट्रल से विधायक हैं। 59 साल के पराशन आठवीं पास है। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर पप्पी आप में शामिल हुए थे। वे सेंट्रल हलके से जीत दर्ज करके विधायक बने थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें