फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 4 अरबपति, 52 करोड़पति, 20 उम्मीदवार दागी

Thu, 24 Apr 2014 06:20 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लोकसभा चुनाव में चार अरबपति व 52 करोड़पति अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में 20 दागी उम्मीदवार भी मैदान में है। दागी उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, आय से अधिक संपत्ति व फर्जीवाड़ा जैसे गंभीर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मामले अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह व कुछ निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज हैं। कैप्टन के खिलाफ तीनों केस अलग-अलग न्यायालय में विचाराधीन हैं।

यह खुलासा नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म ने कैंडिडेट की ओर से दिए हलफनामे के आधार पर किया है।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि पंजाब में किस उम्मीदवार पर कितना कर्ज है और किस उम्मीदवार के पास संपत्ति के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवार

पंजाब लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब से शिअद के उम्मीदवार कुलवंत सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 139 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। दूसरे नंबर पर आंनदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी हैं।

एजेंसी के मुताबिक उनके नाम पर 118 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है। तीसरा स्थान अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली का आता है।

उन्होंने अपने हलफनामे पर बताया है कि वे 113 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। चौथा नंबर बठिंडा से शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल का आता है। उनके पास 108 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति है।

दो उम्मीदवारों के पास फूटी कौड़ी तक नहीं

पंजाब के चुनाव में दो ऐसे उम्मीदवार है, जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। बठिंडा से अखिल भारतीय शिवसेना राष्ट्रवादी की प्रत्याशी गीता रानी ने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास कुछ भी नहीं है। न तो कोई कैश है और न ही कोई मकान।

इसी तरह से जालंधर से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप कुमार के पास भी कोई धन दौलत नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया है कि उनके पास पैन कार्ड है और उसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को दी है।

कुछ ऐसे भी प्रत्याशी भी जिन्होंने सबसे कम संपत्ति दिखाई है। पंजाब के गुरदासपुर से निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर सिंह और खडूर  साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह के पास सिर्फ 1500-1500 रुपये की संपत्ति है।

हरसिमरत पर 41 करोड़ का कर्ज

बठिंडा से शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल भले ही 108 करोड़ की मालकिन हो, लेकिन उनके ऊपर 41 करोड़ का कर्ज है।

सातवे चरण के चुनाव में कर्जदार उम्मीदवारों में हरसिमरत नंबर वन पर हैं। उसके बाद कुलवंत सिंह का नंबर आता है।

फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार कुलवंत सिंह पर 17 करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज है।
विज्ञापन

ये हैं दागी उम्मीदवार

नाम........................लोकसभा क्षेत्र..............पार्टी.............................केस
कैप्टन अमरिंदर सिंह........अमृतसर..............कांग्रेस.............................3
धर्मेंद्र........................जालंधर..............निर्दलीय.................................1
सुखचैन चंद................खडूर  साहिब..............डेमोक्रेटिक भारतीय समाज.... 2
तरसेम सिंह बग्गा..............लुधियाना..............निर्दलीय................2
सिमरजीत सिंह बैंस..............लुधियाना..............निर्दलीय ...............2
सिमरनजीत सिंह मान..............खडूर  साहिब..............शिअद...............1
अमरीक सिंह........................पटियाला..............न्यू आल इंडिया कांग्रेस पार्टी 1
भगवंत सिंह समोन..............बठिंडा..............सीपीआई एमएल...............3
गुरदीप सिंह काहलो..............लुधियाना..............निर्दलीय...............2
लक्षमान सिंह........................फतेहगढ़ साहिब..............निर्दलीय ...............2
अनु कुमार........................होशियारपुर..............निर्दलीय...............1
अरुण कुमार जोशी........................अमृतसर..............निर्दलीय...............3
बलविंदर सिंह........................खडूर साहिब..............निर्दलीय...............2
विजय कुमार........................बठिंडा........................निर्दलीय.................2
जगदीश राय शर्मा..................बठिंडा...............भारत डेमोक्रेटिक पार्टी .......1
गुरनाम सिंह.....................खडूर साहिब.................निर्दलीय.....................1
अक्षय नाथ मिश्रा..................लुधियाना....................जेडीयू......................1
हरी राम सैनी........................लुधियाना....................एआईएफबी............1
नवप्रीत सिंह बेदी...................लुधियाना....................निर्दलीय................1
जरनैल सिंह........................फरीदकोट........नवभारत डेमोक्रेटिक पार्टी.......1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें