फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब उपचुनावः दोनों जगह बंपर वोटिंग

Fri, 22 Aug 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव के दौरान तलवंडी साबो में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया, तो पटियाला में वोटरों का रवैया सुस्त रहा। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के अनुसार वीरवार को तलवंडी साबो में 82.34 और पटियाला में 60 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


तलवंडी साबो में हवाई फायरिंग व कुछ अन्य छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। मतगणना 25 अगस्त को होगी और उसी दिन नतीजों की घोषणा हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

वहीं, मतदान के लिए भी संबंधित जिला प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए थे और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों, पोलिंग स्टाफ, मतदाताओं और पुलिस का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में मदद करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सुखबीर ने किया मतदाताओं का धन्यवाद

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उपचुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का धन्यवाद किया है।

बादल ने कहा कि वह शांति बनाए रखते हुए निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेष रूप से चुनाव आयोग का धन्यवाद करने के साथ ही बधाई देते हैं।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से निपट गए चुनाव

मतदान के बाद यहां जारी एक बयान में सुखबीर ने कहा कि अमन, शांति और बिना किसी भय के सफलतापूर्वक मतदान का सेहरा दोनों क्षेत्रों के बुद्धिमान मतदाताओं, चुनाव आयोग, सुरक्षाकर्मियों को जाता है, जिन्होंने लोकतंत्र के बड़े कार्य को संपूर्ण करने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान से कांग्रेस और ‘आप’ के उन लीडरों को करारा जवाब मिला है, जो राजनीतिक फायदा लेने के लिए राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर अंगुली उठा रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा का मुख्य एजेंडा राज्य में शांति व्यवस्था कायम करना है। बादल ने दावा किया कि शिअद दोनों पटियाला एवं तलवंडी साबो दोनों जगह ऐतिहासिक जीत हासिल करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें