फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने: केजरीवाल बोले- मान 51 हजार से जीत रहे, चन्नी ने कहा- आप 51 हजार बार झूठ बोल चुके हैं

Fri, 18 Feb 2022 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मतदान से पहले पंजाब के सीएम चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक-दूसरे पर हमला बोला। केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान धूरी से 51 हजार से अधिक मतों से जीत रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जीत-हार को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आमने-सामने आ गए हैं। दोनों सियासतदान ट्वीट के जरिये एक दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर चन्नी से कहा कि भगवंत मान 51 हजार वोटों से जीत रहे हैं तो चन्नी ने भी पलटवार किया कि केजरीवाल कम से कम 51 हजार बार झूठ बोल चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए 2017 के पुराने ट्वीट साझा किए। उन्होंने पुराने ट्वीट जिनमें केजरीवाल द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में माझा क्षेत्र में आप की लहर, 2019 में दिल्ली लोकसभा चुनाव में 7 में से 5 सीटें जीतने, कैप्टन अमरिंदर सिंह के 2017 में पटियाला और लंबी से हारने और 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से हारने का दावा किया है। उन्होंने केजरीवाल को इन ट्वीट के जरिये सलाह दी है कि उन्हें अब सियासी आकलन को बंद कर देना चाहिए। 

इससे पहले अरविंद केजरीवाल लगातार चन्नी के चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव हारने की बात करते रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि आप पार्टी द्वारा चमकौर साहिब और भदौड़ सीट पर सर्वे कराया गया है, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार निकलकर आई है। इसके बाद चन्नी ने भी पलटवार किया था कि भगवंत मान धूरी से हार रहे हैं। केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री राघव चड्ढा को बनाने के लिए खुद मान को हराने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें