फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022: जालंधर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जानें- अकाली दल व आप के खिलाफ क्या बोले

Mon, 14 Feb 2022 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पंजाब का कर्ज चुकाना चाहता हूं। आज पंजाब के 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में रैली को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : twitter @BJP4Punjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को जालंधर में पीएम मोदी ने अपने भाषण के 36 मिनट के दौरान कांग्रेस पर ही निशाना साधा जबकि अकाली दल-बसपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी पर कुछ नहीं बोला। दोआबा में अकाली दल-बसपा गठबंधन कांटे की टक्कर दे रहा है और आम आदमी पार्टी कुछ स्थानों पर टक्कर में है। पीएम मोदी ने अपने भाषण के 36 मिनट में कांग्रेस को टारगेट किया।

विज्ञापन


दोआबा पंजाब की एनआरआईज की बेल्ट है और विदेश में रहने वालों का असर यहां दिख रहा है। विदेश में रहने वाले बच्चे अपने बुजुर्गों से इस बार आप को मौका देने की बात कर रहे हैं। 2017 में दोआबा की 23 सीटों में से 15 कांग्रेस ने जीती थी जबकि अकाली 5 सीटों पर जीते थे। दोआबा में मजबूत रविदासिया समाज का वोट बैंक है और अकाली दल इस बार बसपा के साथ गठबंधन में है। गठबंधन होने टक्कर कांटे की चल रही है। पिछली बार आप ने भी दो सीट दोआबा से जीती थी। 

Koo App

मेरी माताओं बहनों ने अपनी संतानों के लिए जो सपनें देखे हैं।उनको पूरा करने के लिए हमें एक माहौल बनाना जरूरी है। पंजाब का मुझ पर कर्ज है,मैं ये कर्ज चुकाना चाहता हूं:पीएम Narendra Modi जी #PunjabWithModiji

View attached media content

- Som Parkash (@SomParkashBJP) 14 Feb 2022

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को भी निशाने पर लेकर कहा कि उन्होंने 2014 में मेरा हेलीकॉप्टर उड़ने नहीं दिया था। कांग्रेस ने कैप्टन को काम नहीं करने दिया, क्योंकि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर पंजाब को आगे ले जा रहे थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद कबूल किया कि कैप्टन सरकार को हम नहीं भारत सरकार चला रही थी। पंजाब में कांग्रेस सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से एक परिवार चलाता है। वह संविधान की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा जब भरता है तो फूटता भी है। 

कांग्रेस को इसकी सजा मिल रही है। उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग ही अपने नेताओं की पोल खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार कैसे दे पाएंगे। कांग्रेस के लोग सेना पर सवाल उठाते हैं, पाकिस्तान की सुर में सुर मिलाते हैं। अपने भाषण में मोदी का सारा अटैक कांग्रेस और गांधी खानदान पर रहा। उनहोंने अकाली-बसपा गठबंधन पर बिलकुल चोट नहीं की।  

मोदी ने अकाली दल के बारे में सिर्फ इतना कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ। भाजपा का डिप्टी सीएम बनना चाहिए था। मनोरंजन कालिया को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया। इसकी जगह प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे को बना दिया। हमने पंजाब के हित को देखते हुए इसे मंजूर किया। वहीं आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि गली मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं। 

पंजाब को इनसे सतर्क रहना होगा। यह पंजाब को नशा माफियाओं के हवाले करना चाहते हैं। पिछली बार दोआबा में कांग्रेस ने 23 में से 15 सीट जीती थी और भाजपा सिर्फ फगवाड़ा की सीट पाई थी। फगवाड़ा से विधायक सोमप्रकाश ने लोकसभा चुनाव लड़े तो उपचुनाव होने के बाद सीट कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल को चली गई। पीएम मोदी ने दोआबा में कांग्रेस पर निशाना साधकर भाजपा नेताओं को ऑक्सीजन दी है।

पीएम मोदी ने संत समाज से लिया आशीर्वाद
जालंधर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सोमवार को संत समाज का आशीर्वाद लिया। इसमें महंत गंगा दास, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के अलावा गोपाल नगर उदासीन आश्रम के गद्दीशीन स्वामी शांतानंद भी थे। स्वामी शांतानंद के काफी श्रद्धालु हैं। इसके अलावा स्वामी प्रगटनाथ से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें