फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मायावती बोलीं- 1996 वाला इतिहास दोहराएगा बसपा-अकाली गठबंधन, सुखबीर ने कहा- डिप्टी सीएम बसपा का होगा

Tue, 08 Feb 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

पंजाब में बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को पंजाब पहुंचीं।
विज्ञापन
मायावती के साथ मंच पर पहुंचे सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को नवांशहर की अनाज मंडी में आयोजित रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा-अकाली दल के बीच हुए समझौते के बाद पंजाब में जिस तरह वर्ष 1996 में लोकसभा चुनावों में 13 में से 11 सीटें जीती गई थीं, उसी तर्ज पर अब विधानसभा चुनाव में इतिहास दोहराकर स्वर्गीय कांशीराम के सपने को साकार किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल होंगे। वहीं सुखबीर ने भी सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री बसपा से बनाए जाने की घोषणा की। मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही जातिवादी पार्टी रही है, अब भाजपा भी इसी तर्ज पर चल रही है। पंजाब की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा लोगों को सिर्फ सपने दिखाए हैं, खासकर अनुसूचित जाति को गुमराह करने के लिए चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।

भले ही कांग्रेस एससी लोगों को बड़े पदों पर आसीन कर दे लेकिन फिर भी उन्हें रिमोट के जरिये कंट्रोल किया जाता रहेगा। कांग्रेस, भाजपा और आप नेता लोगों के सामने झूठे वादे कर रहे हैं। लोगों को झूठे वादों से बचना होगा। जबकि गठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर राज्य की बेरोजगारी की समस्या का हल निकाला जाएगा, पंजाब के अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए यूपी में बसपा सरकार के समय बनाई गई योजनाओं की तरह यहां भी काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि पंजाब में बसपा के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के समय किसानों की जमीनें छीनकर अनुसूचित जाति को दे दी थीं, जो सरासर झूठ है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में गठबंधन का 13 सूत्रीय एजेंडा लागू किया जाएगा। पंजाब में श्री गुरु रविदास जी की धरती खुरालगढ़ साहिब में कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों तक जो विकास कार्य रोककर रखे, उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब में बसपा से उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया, इसलिए अकाली दल ने समझौता तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें