फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल, अभिनेता हॉबी धालीवाल भी बने भाजपाई

Mon, 07 Feb 2022 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा पंजाब के लोगों के लिए एक उम्मीद बनकर उभरी है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन
अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध पंजाबी फिल्म अभिनेत्री माही गिल और पंजाबी अभिनेता हॉबी धालीवाल सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री और पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में दोनों कलाकारों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब में भाजपा की मजबूत लहर बन रही है और पार्टी यहां सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिल और धालीवाल जैसे प्रसिद्ध और युवा नेता भाजपा में शामिल होने का फैसला कर रहे हैं, जिससे पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिक से अधिक लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उनका अन्य राजनीतिक दलों से मोहभंग हो गया है। 

यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए माही गिल ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनका अपना राज्य पंजाब उन्हें बुला रहा है। वह अपने राज्य की सेवा करना चाहती हैं और उन्हें भाजपा से बेहतर पार्टी नहीं मिली। फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि वह विशेष रूप से पंजाब में लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती थीं और उन्हें विश्वास था कि वह केवल भाजपा में ही ऐसा कर सकती हैं।
विज्ञापन


हॉबी धालीवाल ने कहा कि वह पंजाब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रभावित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है, जिसे सिर्फ देश और उसकी बेहतरी की परवाह हो। गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया के सवालों के जवाब में दोहराया कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

इसने कांग्रेस के प्रति लोगों की मानसिकता को और मजबूत किया है कि पार्टी में भ्रष्टाचार और माफिया राज को न केवल स्वीकार किया जाता है, बल्कि पुरस्कृत भी किया जाता है। अब यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि कांग्रेस नैतिक रूप से इतनी भ्रष्ट हो गई है कि वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए एक ऐसा नाम लेकर आई है, जो भ्रष्टाचार और रेत माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें