फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नाव से नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों को शिक्षा मंत्री ने देखा, तुरंत कर दिया पुल बनाने का एलान

Wed, 05 Apr 2023 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हुसैनीवाला बॉर्डर (पंजाब)

सार

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव टिंडी वाला पहुंचे। यहां से खेतों के बीच कीचड़ से गुजरकर पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश हो रही सतलुज नदी को नाव से पार कर सरहदी गांव कालूवाला (ये गांव तीन तरफ से नदी से घिरा है और चौथी तरफ पाकिस्तान है) स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन
गांव कालूवाला में नाव से नदी पार करते शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले गांव कालू वाला के विद्यार्थियों को नाव से सतलुज नदी पार कर स्कूल जाते देख शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने देखा तो  हैरान रह गए। जान जोखिम में डाल यह विद्यार्थी रोजाना ऐसे ही स्कूल जाते हैं। 

विज्ञापन


मंत्री ने तुरंत ग्रामीणों के सामने यह घोषणा कि जल्द ही नदी पर पुल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह फिरोजपुर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुल का अनुमान लेंगे ताकि छह माह के भीतर पुल का निर्माण शुरू हो सके। बता दें कि पुल की मांग ग्रामीणों की दशकों पुरानी है लेकिन किसी मंत्री इन गांवों में आने की जहमत तक नहीं उठाई। मगर अब शिक्षा मंत्री बैंस के एलान से ग्रामीण खुश हैं। शिक्षा मंत्री पंजाब के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने निकले हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने फिरोजपुर और फाजिल्का जिले से की है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव टिंडी वाला पहुंचे। यहां से खेतों के बीच कीचड़ से गुजरकर पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश हो रही सतलुज नदी को नाव से पार कर सरहदी गांव कालूवाला (ये गांव तीन तरफ से नदी से घिरा है और चौथी तरफ पाकिस्तान है) स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल पहुंचे। 
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी देखा कि विद्यार्थी नाव से नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं। विद्यार्थी रोजाना अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं। बच्चों की मुश्किलें देख शिक्षा मंत्री ने सभी के समक्ष यह घोषणा कर दी कि यहां पर जल्द ही पुल का निर्माण होगा। मंत्री ने कहा कि जापान में एक बच्चे के स्कूल जाने के लिए वहां की सरकार ने ट्रेन सेवा शुरू की थी, यहां तो 45 बच्चे स्कूल जाते हैं। 

मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में भगवंत मान की सरकार ने सरकारी स्कूलों में मार्च माह में पुस्तकें भेज दी हैं। जबकि पहले अक्तूबर माह तक किताबें स्कूलों में नहीं पहुंचती थीं। मंत्री ने कहा कि हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे नौ सरकारी प्राइमरी स्कूलों की देखरेख वे खुद करेंगे। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गट्टी राजोके को ग्राउंड के लिए जमीन मुहैया करवाई जाएगी। पंजाब में सरकारी स्कूलों का स्तर अब ऊंचा उठ रहा है, स्कूलों में पढ़े-लिखे शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें