फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- अच्छा रिस्पांस मिला 

Mon, 28 Dec 2020 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लुधियाना में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के टीकाकरण से पहले होने वाला ट्रायल सोमवार से पंजाब सहित चार राज्यों में शुरू हो गया। पंजाब के नवांशहर और लुधियाना में कोविड-19 वैक्सीन के लिए यह ट्रायल किया जा रहा है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हमें अच्छा रिस्पांस मिला है। हमारे पास लगभग 1.5 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का डाटा है जो सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा( टीकाकरण में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। 

विज्ञापन

 


इस दौरान टीकाकरण से पहले एक प्रकार का मॉकड्रिल होगा। इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा, लेकिन प्रक्रिया का पालन पूरा होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और गुजरात में यह ट्रायल किया जा रहा है। इन राज्यों में टीकाकरण से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।




तैयारियों का जायजा लेने के लिए जरूरी है कि टीकाकरण से पहले सभी बिंदुओं की जांच कर ली जाए। इस दौरान कोल्ड चैन से लेकर लोगों के पंजीयन और टीका बूथ पर डोज देने के अलावा चिकित्सीय निगरानी किस तरह से की जाएगी, इसका पूरा अभ्यास जिला टीमें करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें