फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : किसान आंदोलन में जा रहीं थी मजदूर मुक्ति मोर्चा की प्रधान, सड़क हादसे में गई जान 

Mon, 28 Dec 2020 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
फतेहाबाद में हादसे में जान गंवाने वाली मलकीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद से दिल्ली के किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रही मजदूर मुक्ति मोर्चा की महिला प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 60 साल की मलकीत कौर रविवार देर रात को लंगर पंडाल में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान सिरसा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा फतेहाबाद के फोरलेन माजरा रोड बाईपास पर हुआ। किसान आंदोलन में भाग लेने जा रही पंजाब के मानसा जिले के मजदूर मुक्ति मोर्चा की महिला प्रधान 60 वर्षीय मलकीत कौर रविवार देर रात को लंगर पंडाल में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी।


सिरसा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें फतेहाबाद के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ अस्पताल में पहुंचे लेकिन परिवार के लोगों ने पार्टी के फैसले से पहले पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

 
मलकीत कौर के बेटे प्रह्लाद ने बताया कि उसकी मां पंजाब में मजदूर मुक्ति मोर्चा की प्रधान है और सीपीआई की सदस्य है। वह पिकअप गाड़ी में सवार होकर दिल्ली आंदोलन में भाग लेने के लिए जा रही थी। किसान आंदोलन में जा रहा जत्था रविवार रात को फतेहाबाद में रुका था। यहां पर लंगर की भी व्यवस्था की गई। मलकीत कौर लंगर पंडाल में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल मलकीत कौर को संजीवनी अस्पताल में लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें