फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ड्रग तस्करी मामले में 4 के खिलाफ आरोप तय

Sat, 06 Feb 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की ड्रग तस्करी के मामले में आरोपी व जगदीश भोला के चार साथियों अनिल चौहान, दविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह और परमजीत सिंह पर आरोप तय हो गए हैं। जबकि इस मामले में अन्य आरोपियों पर पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इस मामले में अतिरिक्त जिला सेशन जज पीपी सिंह की अदालत में सोमवार को पहली गवाही होगी। इस दौरान जगदीश भोला समेत सभी आरोपी पेश हुए।

जिक्रयोग है कि जगदीश भोला व उसके साथियों के खिलाफ बनूड़ थाने में धारा-379, 411, 473, 471, 120बी एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 25, 25ए, 27, 29 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

पुलिस ने नाकेबंदी दौरान सतिंदर धामा निवासी पंचकूला से 500 आइस ड्रग्स बरामद की थी। उसकी निशानदेही पर बलजिंदर सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया था। जब इनसे गहरी पूछताछ की गई तो उनसे एक फारच्यूनर कार बरामद हुई थी। जिसमें काफी नशीला सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दोनों की निशानदेही पर दीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मामले में जगदीश भोला व अन्य आरोपियों के केस में शामिल होने की बात कबूली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें