फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एथलेटिक्स में पंजाब का दबदबा, 450 पदक के साथ शीर्ष पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आयोजित 5वीं खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026 के दूसरे दिन एथलेटिक्स की 19 स्पर्धाओं में 1378 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें आकर्षण का केंद्र राजस्थान के 98 वर्षीय खिलाड़ी साहिब सिंह रहे। वह आयोजन के सबसे बुजुर्ग प्रतिभागी थे।
विज्ञापन

पदक तालिका में पंजाब 450 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि दिल्ली 248 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बास्केटबाल के पुरुष वर्ग में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 31-28 से, पंजाब ने दिल्ली को 44-34 से और केरल ने पंजाब को 33-29 से हराया। महिला वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 23-17 और महाराष्ट्र ने हिमाचल को 23-19 से मात दी। अन्य सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल सुबह 9:00 बजे से होंगे।
हॉकी में पंजाब और तमिलनाडु की जीत

आज हॉकी के कुल 19 मैच खेले गए। पुरुष वर्ग में पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-2 से, तमिलनाडु ने दिल्ली को 4-2 से, हरियाणा ने हिमाचल को 1-0 से और महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 2-1 से हराया। महिला वर्ग में यूपी ने कर्नाटक को 2-1 से और छत्तीसगढ़ ने गोवा को 1-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वॉलीबॉल और कबड्डी में दिखा रोमांच

वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र ने अपने-अपने मैच जीते। महिला वर्ग में चंडीगढ़ ने हिमाचल को और हरियाणा ने उत्तराखंड को हराया। कबड्डी में कई अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पद्मश्री अजय ठाकुर रहे। महासचिव शैलेंद्र सिंह ने सभी एथलीटों के साथ खेलों के प्रति अपना अनुभव साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें