चंडीगढ़। पंजाब डेफ एंड डम्ब स्पोर्ट्स एसोसिएशन पटियाला द्वारा नेशनल डेफ सब-जूनियर और जूनियर और 27 नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (बैडमिंटन) का आयोजन सेक्टर 38 के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है। पहले दिन ज्यादातर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में स्थान बना लिया।
यह नेशनल चैंपियनशिप भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का रास्ता है। इस इवेंट के माध्यम से एपीडीएससी और आईलीएसडी द्वारा आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के अनुसार जूनियर अंडर-18 और सब-जूनियर अंडर-16 श्रेणियों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि भविष्य के लिए उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके।