फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना बम धमाके पर बड़ा बयान: डिप्टी सीएम रंधावा बोले- आत्मघाती हमले से नहीं किया जा सकता इनकार, रेड अलर्ट जारी

Thu, 23 Dec 2021 09:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लुधियाना में बम धमाके के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रंधावा ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है और पड़ोसी यहां माहौल शांत रहने नहीं दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धमाका स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा व पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में अदालत परिसर के बाथरूम में धमाके मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि फिदायीन और आतंकी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और पड़ोसी शांत नहीं रहने दे रहे। डिप्टी सीएम ब्लास्ट के बाद अदालत परिसर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। इस दौरान वह डीएमसी व सिविल अस्पताल में घायलों का हाल जाना। उनके साथ पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि 12 बजकर 20 मिनट के आसपास धमाका हुआ है। फॉरेंसिक टीमें जांच करने में जुटी हैं। चंडीगढ़ से भी फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए आ रही हैं। रिटायर्ड फॉरेंसिक अधिकारियों को भी बुलाया गया है ताकि वह भी जांच करें कि कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया है। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर पंजाब शांत है तो पूरा देश शांत रहता है। पहले भी पंजाब अलर्ट पर था और अब दोबारा रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आतंकवाद के समय में भी कुछ लोग न्यायालय को निशाना बनाते थे और अब भी न्यायलय व प्रशासन को निशाना बनाकर डराने की कोशिश में लगे है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस जगह पर धमाका हुआ है, उससे 22 किलोमीटर दूरी पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की रैली थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है निशाना बनाना और सरकार का काम है अपना काम करना। सरकार अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर लोगों का ज्यादा आना जाना है, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकी व आत्मघाती हमले से भी इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार पंजाब पुलिस के साथ मिल जांच कर रही है। जल्द ही सारा मामला सामने रख दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें