फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: पंजाब के उप मुख्यमंत्री रंधावा को हत्याकांड में गहरी साजिश का शक, कृषि मंत्री के साथ निहंग की फोटो पर उठाए सवाल

Tue, 19 Oct 2021 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

निहंग बाबा अमनदीप सिंह की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ फोटो वायरल होने पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हत्याकांड को एक गहरी साजिश होने की आशंका जताई है। फोटो वायरल होने पर बवाल मचा हुआ है। 
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि कुंडली बॉर्डर पर हुए लखबीर सिंह हत्याकांड किसानों के संघर्ष को नुकसान पहुंचाने की एक गहरी साजिश लगती है। तरनतारन के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक के कत्ल की घटना का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण न्याय का वादा करते हुए कहा कि सरकार मामले की गहराई तक पहुंचेगी और असली साजिशकर्ताओं को बेनकाब करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायरल हुए फोटो से पता चलता है कि निहंग नेताओं में से एक नेता के केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से गहरे संबंध हैं। इस खुलासे के मद्देनजर उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड ने अब अलग मोड़ ले लिया है। वहीं निहंग नेता अब लखबीर सिंह की हत्या के मुख्य दोषी को बचाने की कोशिशें कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति परिवार से संबंधित लखबीर सिंह गांव चीमा कलां का रहने वाला था और गरीब परिवार से था।

यह भी पढ़ें: सोनीपत: सिंघु हत्याकांड के बाद वायरल तस्वीर पर मचा बवाल, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ दिखे निहंग अमनदीप सिंह
विज्ञापन


हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि उसे कुंडली बॉर्डर पर उसे कौन लेकर गया और किसने दिल्ली तक उसकी यात्रा का खर्च किया। क्योंकि उसके पास अपनी रोटी के लिए भी पैसे नहीं थे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को उन कारणों की जांच करने की हिदायत दी, जिन कारणों से लखवीर चीमा कलां गांव से कुंडली बॉर्डर गया।
विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि निहंग नेता को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ अपनी मुलाकात का कारण बताना होगा। यह भी बताना होगा कि क्या उनको तीन खेती कानून के विरुद्ध मुहिम का नेतृत्व कर रहे किसान यूनियनों की तरफ से ऐसा करने का आदेश दिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें