कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
पंजाब सरकार ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को ध्यान में रखते हुए अब जिलावार पॉजिटिव मरीजों पर नजर रखने के लिए 22 कोविड पेशेंट ट्रैकिंग अफसरों की नियुक्ति की है। ये सभी अधिकारी, जिनमें आईएएस और पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं, अपने जिलों में पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में पूरा ब्योरा रखेंगे।
इस संबंध में सरकार के परसोनल विभाग की आईएएस ब्रांच द्वारा राज्यपाल के आदेश की प्रति जारी करते हुए कहा गया है कि पंजाब में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल आया है, जिसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है कि कोविड के पॉजिटिव मरीजों की सर्वोत्तम देखभाल की जा सके।
22 अधिकारियों को उनके संबंधित जिलों के लिए कोविड पेशेंट ट्रैकिंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है और वे संबंधित उपायुक्त को रिपोर्ट करेंगे। ये सभी अधिकारी अपने मौजूदा कार्यभार के साथ उक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन अधिकारियों और उनके जिलों के नाम इस प्रकार हैं-
- अमृतसर : पल्लवी (आईएएस) मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी, अमृतसर।
- बरनाला : आदित्य ढचलवाल (आईएएस) एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) बरनाला।
- बठिंडा : परमवीर सिंह (आईएएस) एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) बठिंडा और मुख्य प्रशासक बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज।
- फरीदकोट : पूनम सिंह (पीसीएस) एसडीएम फरीदकोट और असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) फरीदकोट का अतिरिक्त चार्ज।
- फतेहगढ़ साहिब : हरभजन सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी फतेहगढ़ साहिब।
- फाजिल्का : बरिंदर सिंह, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी फाजिल्का।
- फिरोजपुर : कंवरदीप सिंह (आईएफएस)
- गुरदासपुर : सत्कार सिंह बल (पीसीएस), एसडीएम गुरदासपुर।
- होशियारपुर : बलबीर राज सिंह (पीसीएस), कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन होशियारपुर।
- जालंधर : नवनीत कौर बल (पीसीएस), इस्टेट आफिसर जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी जालंधर।
- कपूरथला : पवित्र सिंह (पीसीएस), एसडीएम फगवाड़ा।
- लुधियाना : संदीप कुमार (आईएएस), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) लुधियाना।
- मानसा : सागर सेतिया (आईएएस), एसडीएम बुडलाढा।
- मोगा : कुलदीप कुमार, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज मोगा।
- श्री मुक्तसर साहिब : गगनदीप सिंह (पीसीएस), अतिरिक्त असिस्टेंट कमिश्नर (यूटी) श्री मुक्तसर साहिब।
- पठानकोट : निधि कुमुद बाम्बाह (पीसीएस), एसडीएम धारकलां और असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) पठानकोट का अतिरिक्त चार्ज।
- पटियाला : प्रीति यादव (आईएएस), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला।
- रोपड़ : मोनिका यादव (आईएफएस), जिला वन अधिकारी (वन्य जीव) रोपड़।
- मोहाली : रवजोत ग्रेवाल (आईपीएस), एसपी रूरल एसएएस नगर।
- नवांशहर : आदित्य उप्पल (आईएएस), एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) एसबीएस नगर।
- संगरूर : विद्या सागरी (आईएफएस), डिवीजनल वन अधिकारी संगरूर।
- तरनतारन : अमनप्रीत सिंह, अतिरिक्त असिस्टेंट
- कमिश्नर (यूटी) तरनतारन।