फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Corona Update: पंजाब में कोरोना से एक की मौत, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, 111 नए मामले

Thu, 06 Apr 2023 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 98 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली और 89 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग की फिलहाल प्राथमिकता बूस्टर डोज लगाने के अलावा किशोरों की वैक्सीनेशन है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 111 नए केस सामने आए, जबकि मोगा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। आम लोगों से भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और बार-बार हाथ धोने की अपील की गई है। हालांकि, लोग अभी कोरोना को हल्के में ले रहे हैं।

विज्ञापन


इस बीच, राज्य में वैक्सीन की भी कमी हो गई है। इस समय प्रदेश भर में रोजाना 110-125 के करीब लोगों की ही वैक्सीन लग पा रही है। वैक्सीन के आने में अभी एक हफ्ता और लग सकता है। कोविड-19 के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार से 35000 कोविड वैक्सीन की डोज भेजने की मांग की गई है। इसमें कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों शामिल हैं। अगले हफ्ते तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। स्वास्थ्य  विभाग के मुताबिक राज्य में 98 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली और 89 फीसदी को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग की फिलहाल प्राथमिकता बूस्टर डोज लगाने के अलावा किशोरों का टीकाकरण है।

14 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 14 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 4 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। जालंधर में चार मरीजों को आईसीयू में दाखिल कराया गया है। गुरुवार को भी कोरोना के सबसे ज्यादा 23 केस मोहाली में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मोहाली के अलावा जालंधर में 17, लुधियाना में 15, पठानकोट में 11, फिरोजपुर में 7, अमृतसर, मोगा व मुक्तसर में 6-6, बरनाला व होशियारपुर में 5-5, पटियाला में 4, बठिंडा में 2 और फरीदकोट, कपूरथला, रोपड़, तरनतारन में 1-1 नए केस की पुष्टि हुई है। विभाग ने बीते 24 घंटों में 2722 सैंपलों में से 2182 की जांच में 111 नए केसों का पता लगाया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण की दर भी बढ़कर 5.09 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें