फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Exit Poll: अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे नवजोत सिद्धू, अमृतसर पूर्वी में होगा चौंकाने वाला नतीजा

Tue, 08 Mar 2022 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के मुताबिक नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्वी से हार रहे हैं। वहीं उनके सामने बिक्रम मजीठिया भी जीत नहीं पाएंगे। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनजोत कौर की जीत पक्की मानी जा रही है।  
विज्ञापन
navjot singh sidhu - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 10 मार्च को मतगणना होगी। सात मार्च को यूपी में अंतिम दौर के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की बात सामने आई थी। टाइम्स नाऊ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में कांग्रेस बुरी तरह हार रही है। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू के लिए भी नतीजे चौंकाने वाले होंगे। टाइम्स नाऊ-वीटो ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाऊ-वीटो के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के मुताबिक नवजोत सिद्धू अमृतसर पूर्वी से हार रहे हैं। वहीं उनके सामने बिक्रम मजीठिया भी जीत नहीं पाएंगे। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवनजोत कौर की जीत पक्की मानी जा रही है।  

हर एग्जिट पोल में आप की सरकार 

पंजाब में लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। न्यूज24-चाणक्य ने पंजाब में आप को 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 49-59 सीटें मिलने का अनुमान है। 

बतौर सीएम भगवंत मान बने पहली पसंद

हैदराबाद की पीपुल्स पल्स संस्था के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में वे किसे पसंद करते हैं? इसके जवाब में 39 फीसदी लोगों ने आप के भगवंत मान को अपनी पसंद बताया, जबकि 30 फीसदी लोग कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। 20 फीसदी लोगों ने शिअद के सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के तौर पर केवल 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें