सिद्धू का पंजाब मॉडल
सिद्धू ने पांच कारपोरेशन के रोडमैप के जरिये पंजाब की आर्थिक तंगी दूर करने का रोडमैप दिखाया है। उन्होंने सूबे में लिकर कारपोरेशन में शराब को वैट में लाने की हिमायत की है। उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि वैट के जरिये वह राज्य 37 हजार करोड़ की कमाई कर रहा है। पंजाब स्टेट रेत माइनिंग कार्पोरेशन से सिद्धू ने 3 हजार करोड़ का राजस्व आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल में रेत के जरिये राजस्व बढ़ाने की पूरी व्यवस्था की गई है। केबल माफिया को खत्म करने के लिए उन्होंने पंजाब स्टेट केबल रेगुलेटरी कमीशन की वकालत की। पंजाब मॉडल में सूबा सरकार 3 से 5 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त करेगी।
सिद्धू ने पंजाब मॉडल में ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के जरिये 1.5 हजार करोड़ राजस्व आने का दावा किया है। सिद्धू ने लुधियाना का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके जरिये लुधियाना 50 लाख रुपये कमा रहा है। हाल ही में वहीं का 36 करोड़ का दूसरा अनुबंध हुआ है।