पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बयानबाजियों का दौर तेज हो गया है। सबसे ज्यादा बयानबाजियां इस समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हो रही हैं। ताजा बयान पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से आया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जैन मुनि परम्पराचार्य श्री प्रज्ञसागर मुनि महाराज का एक वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सिद्धू ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल को ये बात सुननी चाहिए। दुनिया में सुधार की संभावना सबसे बड़ी संभावना है।
पंजाब विधानसभा चुनाव की भले ही घोषणा बाकी मगर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कादियां के दाना मंडी काहनूवान में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने एक चुनावी रैली की। रैली की अध्यक्षता कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने की।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में किसानी व नौजवानी को बचाने की आवश्यकता है। अगर ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करते हैं तो वे युवाओं को रोजगार प्रदान कर और किसानों को सहकारी प्रणाली के तहत लाकर उन्हें कॉरपोरेट घरानों की बेड़ियों से मुक्त कर देंगे।