फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख लोगों से संपर्क करेगी कांग्रेस

Mon, 05 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस रैली
विज्ञापन
मिशन-2017 को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर कांग्रेस ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में पार्टी 19 सितंबर से जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इसके तहत राज्य के कम से कम बीस लाख लोगों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


यह अभियान 40 दिनों तक चलेगा। हर विधानसभा हलके को कम से कम तीन बार इसमें कवर किया जाएगा। हलके में पांच कार्यक्रम होंगे। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक में लिया गया।

बैठक में प्रदेश की इंचार्ज आशा कुमारी, सह प्रभारी हरीश चौधरी, रजिंदर कौर भट्ठल, चरनजीत सिंह चन्नी, लाल सिंह, राणा गुरजीत सिंह व सांसद रवनीत बिट्टू व चौधरी संतोख मौजूद थे। इस अभियान के तहत राज्य को 13 संसदीय हिस्सों में बांटा गया है। सभी सीनियर नेता इन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे, जिनमें चन्नी, सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल, पवन बंसल, कुलजीत नागरा, साधू सिंह धरमसोत, परनीत कौर, विजय इंदर सिंगला, ओपी सोनी, मोहिंदर सिंह केपी, हंसराज हंस, अश्वनी सेखड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


आढ़तियों को मिलेंगे उनके पैसे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आढ़तियों को भरोसा दिया है कि कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करने के साथ उनके हितों की भी रक्षा करेगी। उनको भी किसानों की तरह बकाया एक-एक पैसा मिलेगा। आढ़तियों के दल के साथ मुलाकात में कैप्टन ने स्पष्ट किया कि सरकार सारे कर्ज खुद उठा लेगी और आढ़तियों व बैंकों को अदायगी करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों व आढ़तियों का पीढ़ियों से एक-दूसरे के साथ रिश्ता है, कांग्रेस सरकार इस रिश्ते का ध्यान रखेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि आढ़तियों की कीमत पर किसानों को राहत नहीं दी जाएगी। आढ़तिए कर्ज देने में नाकाबिल किसानों के साथ खड़े होने केलिए फायदे के हकदार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें