फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का चार दिवसीय दौरा शुरू, पार्टी में गुटबाजी खत्म करना बड़ी चुनौती

Tue, 09 Jan 2024 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी भी शुरू हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना अलग मंच लगाना शुरू कर दिया है। इसका विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुरू कर दिया है। पार्टी प्रभारी के सामने इस गुटबाजी को खत्म करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, राजा वड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री दरबार साहिब में टेका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का चार दिवसीय पंजाब दौरा सोमवार को उनके अमृतसर पहुंचने के साथ शुरू हो गया। वह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और यहां पार्टी के सीनियर नेताओं, जिला प्रधानों और वर्करों से मुलाकात करेंगे। इनके अलावा पूर्व कांग्रेस विधायकों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ भी उनकी अलग-अलग समय बैठक होगी।

विज्ञापन


नौ जनवरी को देवेंद्र यादव सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक पार्टी के सीनियर नेताओं, सांसदों, पूर्व सांसदों के अलावा पूर्व विधायकों और मौजूदा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 10 जनवरी को वह कांग्रेस के ब्लॉक प्रधानों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और वर्करों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 जनवरी को देवेंद्र यादव कांग्रेस के जिला प्रधानों और विभिन्न सेल के प्रधानों और वर्करों से मिलेंगे।

हाईकमान ने देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस की कमान ऐसे समय में सौंपी है जब प्रदेश इकाई आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होना चाह रही है, लेकिन पार्टी के भीतर धड़ेबंदी भी किसी से छिपी नहीं है और देवेंद्र यादव के लिए इतने कम समय में पार्टी को एकजुट कर चुनाव में उतारना मुख्य चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन के मुद्दे पर धड़ेबंदी चरम पर है। नवजोत सिंह सिद्धू और रवनीत सिंह बिट्टू खुलकर आप से गठबंधन का पक्ष ले रहे हैं जबकि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा व सुखजिंदर सिंह रंधावा भी खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें