फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से भूख हड़ताल पर बैठेंगे कांग्रेसी, वजह बड़ी

Sat, 19 Dec 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
28 दिसंबर से कांग्रेसी सीएम हाउस के समाने भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है। कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने पंजाब सरकार से मांग की है कि धान के बकाये की अदायगी तुरंत की जाए।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर अदायगी न हुई तो 28 दिसंबर से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ आवास पर भूख हड़ताल की जाएगी। सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा ने कहा कि मीटिंग में किसानों के मुद्दों पर आंदोलन छेड़ने का फैसला किया गया है।

नकली कीटनाशकों के कारण कपास की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन एलान के बावजूद सरकार ने किसानों और खेत मजदूरों को मुआवजा नहीं दिया। दरियाई इलाकों के पास पड़ती जमीनों का इंतकाल रद्द होने से बीस हजार से ज्यादा किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से गन्ना मिलें किसानों का पैसा अदा नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


जीरा ने कहा कि अगर जल्द धान का पांच हजार करोड़ रुपये बकाया अदा न किया तो वह 28 दिसंबर को पार्टी नेताओं के साथ सीएम आवास पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीनों के इंतकाल रद्द हुए हैं, वे अपने दस्तावेज किसान सेल के जीरा दफ्तर पहुंचाएं, ताकि इस बारे में कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके।

मीटिंग के आखिर में जीरा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रदेश प्रधानगी का पदभार संभालने पर बठिंडा में हुई रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पंजाब के लोगों और सेल के वर्करों को धन्यवाद दिया। मीटिंग में जगतार राजला, हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, गुरबचन सिंह, हरभजन सिंह, राम सिंह, परमजीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें