फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जाखड़ बोले- पानीपत की जंग हारी थी, लेकिन सोनीपत की जीतेंगे, मुगलई सोच हारेगी

Mon, 28 Dec 2020 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को देश में लोकतंत्र और लोगों की आजादी की रक्षा के लिए फिर से लामबंद होने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों, कैप्टन संदीप संधू भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जाखड़ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और सिंघु बार्डर पर संघर्ष कर रहे किसानों का नाम लिए बिना कहा कि पानीपत की तीनों लड़ाइयों में हमारा दुर्भाग्य रहा है कि हिंदुस्तान में बाहर की ताकतें और मुगलई सोच जीती। लेकिन पहली बार सोनीपत की लड़ाई में लोगों को दबाकर रखने वाली मुगलई सोच हारेगी और हिंदुस्तान जीतेगा। हमारे किसान भाई नया इतिहास बनाने जा रहे हैं। 


जाखड़ ने कहा कि आज ‘काले अंग्रेजों’ की सोच के खिलाफ लड़ाई शुरू करनी है। भाजपा सरकार ने 1885 जैसे हालात फिर बना दिए हैं। केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है और इसके खिलाफ कांग्रेस का लड़ाई का लंबा इतिहास रहा है। अंग्रेजों ने धर्म के नाम पर लड़ाई करवाई थी और आज फिर वही बंटवारा करने वाली ताकतें देश में प्रफुल्लित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें