कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश में पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हैं। मगर अमृतपाल कहां है... किसी को कुछ पता नहीं है। मंगलवार को पुलिस ने कुछ वीडियो और फोटो साझा की। इसमें अमृतपाल को भागते देखा जा सकता है। अमृतपाल ने अपना पूरा हुलिया बदल रखा है। उसके विदेश भागने की भी आशंका है। यही वजह है कि पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है।