अमृतसर से सांसद रहते हुए 1988 में उन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई, हालांकि इस साल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें 6 हजार का जुर्माना लगाते हुए सजा से बरी कर दिया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर स्टार इंडिया ने आरोप लगाते हुए अदालत में गुहार लगाई कि उन्होंने उसके साथ किए गए 22.5 करोड़ रुपये के अनुबंध का उल्लंघन किया है। 2013 में स्टार इंडिया ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ क्रिकेट कॉमेंट्री करने के लिए तीन साल का अनुबंध किया था। इसमें उन्होंने एक्सक्लूसिव ऑब्लिगेशन की शर्त पर यह अनुबंध स्वीकार किया था। सिद्धू ने 2014 में हुए इंडियन प्रीमियर लीग में स्टार इंडिया के लिए कॉमेंट्री न करते हुए प्रतिद्वंद्वी चैनल पर कॉमेंट्री की थी।
बिजली का बकाया बिल का विवाद हो या आयकर विभाग का, सिद्धू हमेशा विवाद को साथ लेकर ही चले हैं। आयकर विभाग ने नवजोत सिंह सिद्धू के दो खातों को सीज कर दिया, तब भी वे चर्चा में आए। उसके दो खाते सीज कर 58 लाख रुपये की रिकवरी की गई।
जब पत्नी को लेकर पहुंचे सरकारी मीटिंग में, जबरन बैठाया
जब सिद्धू मंत्री थे तो अपने विभाग और लोकल बॉडी की एक ऑफिशियल मीटिंग में अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को साथ ले कर गए। इस मीटिंग में न सिर्फ नवजोत कौर सिद्धू शामिल हुईं, बल्कि उन्होंने तमाम अधिकारियों को ब्रीफिंग और इंस्ट्रक्शन भी दिए। जब नवजोत सिद्धू से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो मेरी अर्द्धांगिनी हैं और मेरे साथ हर मीटिंग में मौजूद रहेंगी। इससे अगर किसी को कोई भी दिक्कत है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।