फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: कैप्टन को फिर एक चिट्ठी सौंप आए सिद्धू, अब कैबिनेट मंत्रियों के लिए रोस्टर बनाने की मांग

Fri, 20 Aug 2021 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश प्रधान बनने के बाद सिद्धू की कैप्टन से यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले 27 जुलाई को वह पंजाब सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में कैप्टन से मिलने गए थे। उस समय भी उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर जोर देने के साथ-साथ बिजली समझौतों और ड्रग के मामलों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
कैप्टन से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पार्टी महासचिव परगट सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा के साथ सिसवां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर पहुंचे। इस बार भी उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे अपने कैबिनेट मंत्रियों को पंजाब कांग्रेस भवन में हर रोज बैठने के निर्देश दें, जहां वे पार्टी वर्करों और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुलझाएं। सिद्धू ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मंत्रियों के लिए रोस्टर बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान बनने के बाद सिद्धू की कैप्टन से यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले 27 जुलाई को वह पंजाब सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में कैप्टन से मिलने गए थे। उस समय भी उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर जोर देने के साथ-साथ बिजली समझौतों और ड्रग के मामलों पर कार्रवाई की मांग की थी। यह पत्र सौंपने के साथ ही सिद्धू ने इसे अपने ट्वीटर हैंडल पर वायरल भी कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को सौंपी गए पत्र का लहजा कुछ बदला-बदला सा रहा। सिद्धू ने अपने ताजा पत्र में मुख्यमंत्री से अपील की कि पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी प्रबंधन को और मजबूत किए जाने की जरूरत है, जिसके तहत कैबिनेट मंत्रियों को हर रोज पंजाब कांग्रेस भवन में बैठकर पार्टी वर्करों, नेताओं और आम लोगों की बात सुनने को कहा जाए।


सिद्धू ने यह लिखा पत्र में
पार्टी प्रधान के रूप में मैं रोजाना हमारे सैकड़ों-हजारों पार्टी के साथियों से बातचीत कर रहा हूं और उनकी समस्याएं सुन रहा हूं। पंजाब के लोगों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मसले हैं, जिन्हें हर रोज पंजाब कांग्रेस पार्टी के ध्यान में लाया जा रहा है। मेरा, पार्टी के कार्यकारी प्रधानों का और सीनियर लीडरशिप का मानना है कि अगर हमारी कैबिनेट के मंत्री, प्रतिदिन एक मंत्री के आधार पर पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में बैठें तो इन मसलों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस वर्करों, यूनियनों और लोगों की चिंताएं सुनने के लिए मंत्री अगर हफ्ते के पांच दिन कांग्रेस भवन में नियमित तौर पर बैठकर मसलों पर तुरंत कार्रवाई करें तो अपने सेवाएं निभाने का यह एक बढ़िया तरीका होगा। कुशल प्रबंधन के लिए एक रोस्टर बनाना और प्रत्येक मंत्री को विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के संबंधित मुद्दों को सुनने के लिए सिलसिलेवार बैठने की इजाजत देना, लोगों के मसले हल करने में एक अहम कदम हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें