फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस ने जताया राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा, दिग्गज बोले- अब नहीं तो क्या, आगे सही

Fri, 31 May 2019 09:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Congress - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। साथ ही इस संकट की घड़ी में उनसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद पर बने रहने की अपील की है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की बुरी कारगुजारी का कारण राहुल गांधी की कोशिशों में कमी नहीं, बल्कि भाजपा के राष्ट्रवाद ब्रांड हैं, जो देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


सीएलपी, पीसीसी, सांसदों और पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पास किया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रखे गए एक और प्रस्ताव को पास करके जीत के लिए वर्करों का धन्यवाद किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि नए सांसद और विधायक राहुल के नेतृत्व में पूरी तरह भरोसा करते हैं। सर्वसम्मति से हम राहुल से प्रधान बने रहने की अपील करते हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कहा गया है कि इस चुनौती पूर्ण समय में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राहुल का पद पर बने रहना जरूरी है। ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि जीत के प्रस्ताव में सीएम के नेतृत्व का भी जिक्र होना चाहिए, पर सीएम ने इनकार करते हुए कहा कि यह जीत वर्करों की है। बाद में सुनील जाखड़ और आशा कुमारी की अगुवाई में पार्टी की पंजाब में जीत के लिए वर्करों का धन्यवाद किया गया।

लाल सिंह के सुझाव पर एक और प्रस्ताव पास करके एआईसीसी प्रधान से सुनील जाखड़ का इस्तीफा रद्द करने की मांग की गई। कई विधायकों ने कहा कि इस जीत से लगता है कि पार्टी 2022 में भी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने शहरी इलाकों में विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए सीएम से अपील की।

साथ ही विकास के लिए ग्रांट की मांग की। सुरिंदर डाबर ने कहा कि शहरों के लिए जो फंड मंजूर हुए, वे जारी नहीं किए गए। इंदरबीर बोलारिया ने कहा कि अमृतसर में नगर निगम ने काम नहीं किया। सुखजिंदर रंधावा ने बरगाड़ी कांड के दोषियों को जल्द सजा देने की मांग की। मनप्रीत बादल ने बठिंडा में हरसिमरत बादल को टक्कर देने के लिए राजा वड़िंग की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें