फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम चन्नी के पत्र पर गृह मंत्री अमित शाह का जवाब, आप के प्रतिबंधित संगठनों से संबंधों की होगी जांच

Fri, 18 Feb 2022 08:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुमार विश्वास ने खुलासा किया था कि अरविंद केजरीवाल का सपना किसी भी तरह से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का है। इसके बाद से विरोधियों ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भरोसा दिया है कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने शुक्रवार दोपहर अमित शाह को एक पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जैसे अलगाववादी व प्रतिबंधित संगठनों से संबंध रखने, चुनाव में सहयोग लेने आदि के आरोपों की जांच कराने का अनुरोध किया था। शुक्रवार शाम को ही अमित शाह ने मुख्यमंत्री चन्नी के जवाबी पत्र भेजकर बताया कि भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है और वह स्वयं भी इस मामलों को गहराई से दिखवाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चन्नी ने अमित शाह को लिखे पत्र के साथ प्रतिबंधित संगठन एसएफजे के लीगल एडवाइजर गुरपतवंत सिंह पन्नू के उस पत्र की प्रति भी भेजी, जिसमें इस संगठन के आम आदमी पार्टी (आप) से मिलीभगत का जिक्र है। चन्नी ने पत्र में लिखा कि एसएफजे ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आप को समर्थन दिया था और इस बार भी यह प्रतिबंधित संगठन आप को समर्थन दे रहा है। एसएफजे ने मतदाताओं से आप को वोट देने का आह्वान किया है।

चन्नी ने लिखा कि यह समझा जा सकता है कि यह देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ समझौता करने का एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है। चन्नी ने केंद्रीय गृहमंत्री के इस मामले की तुरंत जांच कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही चन्नी ने आप के सह-संस्थापक और अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर खालिस्तानी ताकतों के साथ संबंध के आरोप लगाए जाने का भी हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि इन आरोपों की भी व्यापक जांच की जानी चाहिए और उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें