फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमरिंदर के एलान के बाद कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हाईकमान ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली बुलाया

Wed, 27 Oct 2021 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नई राजनीतिक पार्टी के गठन का एलान कर चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की चिंताओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपनी पार्टी की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी समेत कई बड़े नेताओं और मंत्रियों को दिल्ली तलब कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि अरूसा पर हमले से भी आलाकमान पंजाब के नेताओं से नाराज है।

विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस पूरे मामले को लेकर खुद ही नजर बनाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम के साथ सोनिया गांधी की तस्वीर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साझा की थी। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान खासा नाराज है। 
सिद्धु ने भी इस मामले को लेकर दिल्ली दौरे के दौरान सोनिया गांधी के सामने एतराज जताया। इसके बाद लगातार पंजाब के नेताओं को दिल्ली बुलाकर बातचीत की जा रही है। मंगलवार को कैप्टन के करीबी माने जाने वाले बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत से राहुल गांधी सीधे बात कर चुके हैं। कैप्टन के एलान के बाद बुधवार को अचानक मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को दिल्ली बुला लिया गया। जब उन्हें दिल्ली से बुलावा आया तो वह रोपड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


अमित शाह से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि कानूनों व किसान आंदोलन के मुद्दे पर बातचीत होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें