फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री शाह से सीएम चन्नी की मुलाकात: नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सरहद सील करने की अपील

Wed, 06 Oct 2021 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम बनने के बाद चन्नी की अमित शाह से यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चन्नी ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात। - फोटो : @CHARANJITCHANNI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सरहद पार से नशे और हथियारों की अवैध तस्करी रोकने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निजी दखल देने की मांग करते हुए सरहद सील करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और किसानों के मुद्दे को जल्द सुलझाने की भी अपील की।

विज्ञापन


चन्नी ने इस मौके पर गृह मंत्री का ध्यान लखीमपुर हादसे और पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भी दिलाया। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी ने मंगलवार को पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सुखद माहौल में हुई बातचीत के बाद इसके रचनात्मक निष्कर्ष निकलने की उन्हें पूरी उम्मीद है। 

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने शाह से कहा कि इस संबंध में जल्द ही कोई फैसला लिया जाए, ताकि श्रद्धालु इस पवित्र स्थान के दर्शन कर सकें। इस पर अमित शाह ने उन्हें यकीन दिलाया कि वे विस्तार से चर्चा करने के बाद कॉरिडोर खोलने संबंधी फैसला लेंगे।
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के निजी दखल की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें कृषि कानून जल्द से जल्द रद्द करने की भी अपील की। साथ ही लखीमपुर खीरी हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए चन्नी ने कहा कि ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के पीड़ित परिवारों को मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को जिस ढंग से गिरफ्तार किया गया, वह निंदनीय है और यह चलन रुकना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें