पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को अमृतसर की हॉट सीट पूर्वी पर कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहां से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी बिक्रम मजीठिया मैदान में हैं। सीएम ने कहा कि प्रवासियों पर दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया 22 फरवरी को जेल जाने वाले हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने पूर्वी हलके में सिद्धू के समर्थन में रोड शो निकाला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासियों के साथ उनका नाखून-मांस का रिश्ता है। उन्होंने जिस भइये की बात की थी, वह केजरीवाल के लिए थी। केजरीवाल पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सीमांत हलके अटारी में भी कांग्रेसी प्रत्याशी तरसेम सिंह सियालका के लिए लोगों से वोट मांगे।