फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सीएम चन्नी और सिद्धू पहुंचे उत्तराखंड, हरीश रावत से की मुलाकात, केदारनाथ मंदिर में टेका माथा

Tue, 02 Nov 2021 11:38 AM IST
ajay kumar एएनआई इनपुट, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू केदारनाथ मंदिर जाएंगे। यहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत से इन नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान रावत ने कहा कि पंजाब में सबकुछ सही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी ही सरकार पर निशाना साधने वाले पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उत्तराखंड पहुंचे। यहां वे केदारनाथ मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना की। सिद्धू और चन्नी की इस यात्रा को आपसी मतभेदों को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सोमवार को ही संयुक्त हिंदू महासभा के मंच से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी ही सरकार को कई नसीहतें दे डाली थी। 

विज्ञापन


हरीश रावत से की मुलाकात
उत्तराखंड पहुंचे पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के पूर्व प्रभारी हरीश रावत से देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता केदारनाथ मंदिर रवाना पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। चुनौतियों से हम पार पा रहे हैं। हरीश चौधरी ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे आप सीख सकते हैं। वे पंजाब में कांग्रेस को जीत की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 'कार्तव्य पथ' से बड़ा कोई 'धर्म पथ' नहीं। गरीबों का पेट भरना और खुशियां फैलाना धर्म है। यह महादेव का संदेश है। इसलिए मैं यहां आशीर्वाद लेने आया। ताकि मैं अपने कल्याण को पंजाब के कल्याण के साथ मिला सकूं और पंजाब व पंजाबियों की जीत हो।


 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें