फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: सरहदी गांव में पहुंचे सीएम चन्नी, जमीन पर बैठकर खाई मक्की की रोटी और सरसों का साग

Tue, 07 Dec 2021 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सीएम चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से खुद को एक आम आदमी बताते रहे हैं। वे अपनी छवि भी इसी तरह की पेश कर रहे हैं।  
विज्ञापन
खुआली में जमीन पर बैठकर खाना खाते सीएम चन्नी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीमांत गांवों के मध्यम और छोटे किसानों के परिवारों की जिंदगी और उन्हें रोजमर्रा में आने वाली मुश्किलों को समझने के लिए सोमवार की देर शाम सीमांत गांव कुहाली का दौरा किया। इस दौरान जहां उन्होंने गांव के किसानों के साथ बातचीत की, वहीं उन्होंने किसानों को मौजूदा दौर में खेती को फायदेमंद बनाने और शादियों के दौरान कम खर्च करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने जमाने को याद करते हुए गांव के एक किसान के घर में जमीन पर बैठकर सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का आनंद भी उठाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गांव के किसानों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें खेती के दौरान आने वाली मुश्किलों के बारे जाना। इसके बाद सीएम ने कहा कि आज 15 एकड़ तक जमीनों के मालिकों को अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। समय के साथ जमीनें कम होती जा रहीं हैं और किसानों की आय लगातार घटती जा रही है। 

विज्ञापन


किसानों के घरों के खर्च बढ़ चुके हैं तो उन्होंने खेती को फायदेमंद बनाने के लिए किसानों से सुझाव मांगे। पराली प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने किसानों के साथ चर्चा करते हुए पराली का सही ढंग से प्रबंधन के लिए किसानों से सुझाव मांगे। मुख्य्मंत्री चन्नी ने इस दौरान गांव के बुजुर्गों का हाल जानने के लिए उनके साथ भी कुछ समय बिताया और गांव के बच्चों के साथ बातचीत भी की।

उन्होंने किसानों के नाम संदेश में कहा कि मंहगाई बहुत बढ़ चुकी है। कई बार शादी के लिए किसान समाज में दिखावा करने के लिए बैंकों से कर्ज लेकर बहुत ज्यादा खर्च कर देते हैं। जिसके बाद वे बैंक के कर्जदार बन जाते हैं तो इस तरह के कर्ज से बचने के लिए पुराने समय की तरह वे कम खर्च में शादियों का प्रचलन दोबारा शुरू करें। 

सीएम ने बच्चों संग गाया राष्ट्रीय गान 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार की सुबह सरकारी सीनियर स्कूल वडाला भिट्टेवड्ड के ग्राउंड में बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान गाया। इस दौरान अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा और पुलिस कमिश्नर डॉ, सुखचैन सिंह गिल भी उनके साथ थे। सीएम चन्नी अपने अमृतसर दौरे के दौरान सुबह अचानक वडाला भिट्टेवड्ड स्कूल में पहुंच गए थे।
 
मुख्यमंत्री स्कूल के औचक दौरे पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल परिसर की सफाई प्रबंध का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मिड डे मील की तैयारी, रसोई और बर्तनों की सफाई भी देखी। चन्नी ने बच्चों के लिए स्कूल में भोजन तैयार किए जाने वाले मापदंडों पर तसल्ली प्रगट की। 

उन्होंने जहां स्कूल के स्टाफ की हाजिरी चेक की, वहीं स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं में पहुंच कर विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान चन्नी ने कई विद्यार्थियों से अपने बाबत भी पूछा कि वे कौन हैं। मुख्यमंत्री ने कक्षाओं का दौरा कर विद्यार्थियों से उनकी जिंदगी के लक्ष्य व अन्य विषयों पर सवाल भी पूछे तो बच्चों के जवाब से चन्नी खुश हुए और उन्हें सफल इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। 

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था व अन्य प्रबंधन को लेकर चन्नी ने स्कूल प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों की जिज्ञासा को शांत करने के लिए हमेशा उनके हर सवाल का जवाब दें। उन्होंने अध्यापकों के साथ बातचीत में कहा कि देश के सुनहरे भविष्य की शुरुआत इन्हीं स्कूलों से होती है तो वे पूरी ईमानदारी और तनदेही से बच्चों का मार्गदर्शन करें।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें