कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने जो फैसला लिया, वह दुर्भायपूर्ण है। लेकिन इस सच को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है। जो अपने हुनर, कौशल और जज्बे से पार्टी में जान फूंक सके। पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर सके। सीडब्ल्यूसी से मेरा आग्रह है कि युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने की दिशा में सोचें, ताकि वह जमीनी स्तर पर काम करके पार्टी को जन-जन में लोकप्रिय बनाए।