फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी संदर्भ हटाया, कैप्टन बोले- जस्टिन त्रूदो ने टेक दिए घुटने, पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा

Mon, 15 Apr 2019 10:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कनाडा द्वारा आतंकवाद संबंधी चुनौतियां 2018 की रिपोर्ट में खालिस्तानी संदर्भ (रेफरेंस) हटाया गया है। इस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भारत और विश्व की सुरक्षा को खतरा होगा। कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो ने राजनीतिक दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन


कनाडा में सत्ताधारी लिबरल पार्टी के फैसले पर गुस्सा जताते हुए सीएम ने कहा कि साफ है कि इसका मकसद चुनावी साल के दौरान सियासी हितों की पूर्ति करना है। त्रूदो प्रशासन आग से खेल रहा है, इससे भारत-कनाडा के संबंधों पर असर पड़ेगा। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने खुद त्रूदो को भारत दौरे के समय कई सबूत दिए थे जो कनाडा की धरती को खालिस्तानी अलगाववादी विचारधारा के प्रसार और मित्र देशों के विरुद्ध इस्तेमाल किए जाने संबंधी थे।

त्रूदो को कनाडा से भारत में आतंकी सरगर्मियां के लिए आर्थिक मदद करवाने वाले खालिस्तानियों की जानकारी दी गई थी। नई रिपोर्ट में खालिस्तान संगठनों को बाहर रखना शांति पसंद विश्व भाईचारे की नजर में अक्षम्य अपराध है। यह कदम आतंकी सरगर्मियों को सहमति और प्रोत्साहन देने के बराबर है। कनाडा में चुनाव के मद्देनजर त्रूदो ने सुरक्षित खेल खेला है। इसके विपरीत प्रभावों को नजरंदाज किया है। इससे राजनीतिक स्थिरता पर भी प्रभाव पड़ेगा। संसार किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें