सीएम ने सिद्धू से भी अपील की इमरान खान से मिलते समय सावधानी बरतें। पाक पीएम के साथ अपनी निजी दोस्ती का अपने फैसले पर असर न पड़ने दें, क्योंकि यह भारत के हितों के लिए घातक साबित हो सकता है। कैप्टन ने कहा कि राशिद के खुलासे ने उनके स्टैंड की पुष्टि कर दी है। साथ ही पाक के इरादों को पूरी तरह नंगा कर दिया है जबकि भारत को उम्मीद थी कि यह दोनों देशों के बीच शांति के पुल के तौर पर उभरेगा।
हमारे धन्यवाद को कमजोरी न समझे: सीएम
कैप्टन ने चेतावनी दी कि पड़ोसी देश किसी तरह की गलतफहमी न पाले। गलियारा खोलने पर हमारी तरफ से दिए धन्यवाद को कमजोरी समझने की भूल न करे। पाक द्वारा सरहद और लोगों पर हमला करने की किसी भी कोशिश का भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। पाक की किसी भी नापाक हरकत का ऐसा बदला लिया जाएगा कि वे पछताएंगे।
कैप्टन ने कहा कि एक सिख होने के नाते वह हमेशा यही कहते आए हैं कि गलियारा खुलने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। इससे भारतीय श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकते हैं। लेकिन इससे हमारे देश पर पेश आने वाले खतरे को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस मसले पर सावधानी बरतने पर जोर दिया।