फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरी को सलाम : नक्सली हमले में घायल कमांडो बलराज सिंह से अमरिंदर ने की वीडियो कॉल, बोले- आपने बहुत बहादुरी दिखाई

Fri, 09 Apr 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह ने घायल जवान से की बात। - फोटो : @capt_amarinder
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में घायल पंजाब के जवान बलराज सिंह से फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। कैप्टन ने कोबरा कमांडो बलराज सिंह की बहादुरी की प्रशंसा की। बता दें कि बलराज सिंह ने पेट में गोली लगने के बाद भी अपने एक साथी जवान की जान बचाई थी। 

विज्ञापन


बलराज सिंह ने घायल जवान की टांग से लगातार बहते खून को रोकने के लिए अपनी पगड़ी उतार कर उसकी टांग पर बांधी और घायल जवान का बहता खून रोकने में मदद की। कैप्टन ने गुरुवार को ट्वीट कर बलराज सिंह की बहादुरी और हिम्मत की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि उन्हें बलराज सिंह की बहादुरी और हिम्मत पर गर्व है।



बरनाला : शहीद जगदीप सिंह को दी अंतिम विदाई
उधर, सेना की 203 बम डिस्पोजल रेजीमेंट के जवान जगदीप सिंह ड्यूटी के दौरान बर्फ के नीचे दबकर शहीद हो गए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर बरनाला पहुंचा। उनके अंतिम संस्कार में जिले का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। उनकी अंतिम यात्रा में सैनिक विंग पंजाब के प्रधान इंजीनियर गुरजिंदर सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के हलका बरनाला के इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू, पूर्व अकाली पार्षद मीता सिंह शामिल हुए। पूर्व सैनिक विंग के पंजाब प्रधान गुरजिंदर सिद्धू ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें