फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर होगा यमुनानगर मेडिकल कॉलेज, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

Fri, 09 Apr 2021 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार 9वें सिख गुरु के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए यमुनानगर में मेडिकल कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखेगी। उनका 400वां प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। एक मई 2021 को सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी पर तैयार कॉफी टेबल बुकलेट जारी करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा श्री गुरु तेग बहादुर जी के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है। जींद जिले को उनकी राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां के लोहगढ़ तक उन्होंने यात्रा की थी। राज्य के युवाओं को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि 400वें प्रकाश उत्सव पर जिस यात्रा का आयोजन किया जाएगा, उसमें गुरु से जुड़े हरियाणा के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों को शामिल किया जाए। 
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को साझा किया
मुख्यमंत्री ने कश्मीरी पंडितों के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान की कहानी को साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण डिजिटल तरीके से भी समारोह आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वां प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें