फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की आशंकाः कहा- किसान आंदोलन की आड़ में पाकिस्तान रच सकता है साजिश

Wed, 03 Feb 2021 06:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सर्वदलीय बैठक में पंजाब के सीएम बोले- हालात बिगड़ने से पहले मामला मिलकर सुलझाना होगा
  • कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए विधानसभा में फिर से संसोधन बिल लाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब भवन में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आंदोलन की आड़ में पाकिस्तान साजिश रच सकता है। सीएम ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की तरफ से होने वाले खतरे को हलके में नहीं लेना चाहिए। हालात बिगड़ने से पहले यह मामला मिलकर सुलझाना होगा। 

विज्ञापन


कैप्टन ने यह भी कहा कि उनकी सरकार केंद्रीय कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए विधानसभा में राज्य के संशोधन बिल फिर लाएगी, क्योंकि पहले पास किए बिलों को राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास नहीं भेजा। संविधान के अनुसार यदि बिलों को विधानसभा की तरफ से दो बार पास किया जाता है तो राज्यपाल को राष्ट्रपति के पास भेजने ही पड़ते हैं।

 संविधान के अनुच्छेद 254 ए के अंतर्गत राज्यों को कानूनों में संशोधन के लिए अधिकृत किया गया है। कैप्टन ने कहा कि वह राष्ट्रपति से मिलने के लिए दोबारा समय मांगेंगे और प्रधानमंत्री के सुझाव पर वह कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कैप्टन ने कहा कि सुरक्षा खतरे पर उनका ध्यान उनकी पंजाब को गंभीर चुनौतियों के प्रति जागरुकता के कारण बना है। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि सरहद पार से राज्य में कितने ड्रोनों, हथियारों, गोला-बारूद की तस्करी होती है। हमें पंजाब की एकता की आवाज बुलंद करनी चाहिए। अगर यहां शांति नहीं होगी तो कोई उद्योग नहीं आएगा।

मृतक किसानों के कर्ज को माफ करेगी सरकार : कैप्टन
बैठक में कैप्टन ने शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा के सुझाव पर गौर करने का वादा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को कर्जमाफी की राहत देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक इस बात के लिए बुलाई गई है कि एक सहमति बनाई जाए और यह संदेश भेजा जाए कि पूरा पंजाब आंदोलन कर रहे किसानों के साथ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें