फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविताओं से बयां किया किसानों का दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ । पंजाब कला भवन-16 में मंगलवार को डॉ. एमएस रंधावा उत्सव का उद्घाटन कवि डॉ. सुरजीत पातर ने किया। यह पूरा उत्सव किसानों को समर्पित किया है, जो पांच दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. एमएस रंधावा अपने सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक कार्यों के कारण आज भी हमारे बीच ही मौजूद हैं। किसान आंदोलन पर लिखी अपनी कविता यह मेला है इत्यादि के माध्यम से वर्तमान हालातों का उन्होंने जिक्र किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. रंधावा के बेटे जतिंदर रंधावा और पोते सतिंदर रंधावा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेखक गुलजार सिंह संधू ने रंधावा के साथ अपनी निकटता पर चर्चा की। डॉ. बलदेव सिंह धालीवाल ने डॉ. रंधावा के पंजाबी संस्कृति में योगदान के बारे में बताया। दिलशेर सिंह चंदेल ने रंधावा के जीवन के बारे में दर्शकों को बताया। डॉ. प्यारा लाल गर्ग ने पंजाबी भाषा और संस्कृति की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से आगे आने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान गायक गुरिंदर गैरी और रवि बल्ल ने पंजाबी लोकगीत गाए। कार्यक्रम के अंत में लेखकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लेखक डॉ. शिंदरपाल सिंह, निर्मल जोधा, दीपक शर्मा, संजीवन सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, चरणजीत भुल्लर, कैप्टन नरिंदर सिंह, रीता, डॉ. योगराज, डॉ. सरबजीत सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें