फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिंदर सिंह बोले- लाल किले पर हिंसा देश का अपमान, दोषी राजनीतिक दल व देश की जांच करे केंद्र

Wed, 27 Jan 2021 06:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली में लाल किले पर गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को इस घटना को देश का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है और इससे किसान आंदोलन कमजोर हुआ है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कृषि कानूनों के गलत और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ होने के कारण किसानों के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि लाल किला आजाद भारत का प्रतीक है और आजादी पर राष्ट्रीय ध्वज को लाल किले पर लहराता देखने के लिए हजारों भारतीयों ने अपनी जान न्योछावर की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की पूरी लड़ाई अहिंसा के सहारे लड़ी। राष्ट्रीय राजधानी में कल (मंगलवार) जो कुछ भी हुआ, उससे मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।

कैप्टन ने आगे कहा कि जिसने भी लाल किले में हिंसा की है, उसने देश को शर्मिंदगी का पात्र बनाया है और दिल्ली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। कैप्टन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में किसी भी पार्टी या देश के शामिल होने की भी जांच करनी चाहिए। लेकिन इसके साथ ही पुलिस किसी किसान नेता को बिना वजह परेशान न करे, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें